15 वर्षीय शमीम की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

भागलपुर। ज़िले के कहलगांव स्थित सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव में रविवार की सुबह 15 वर्षीय मो शमीम की बहियार के पानी में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारजन गहरे सदमे में हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह शमीम अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गांव के पश्चिमी बहियार की ओर नहाने गया था। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण इस क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। बहियार में पानी का तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण शमीम डुबकी लगाते ही अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
दोस्तों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। काफी प्रयासों के बाद जब शमीम को पानी से बाहर लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *