भागलपुर में सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत: मां बोली- मेरी गोद में तड़प-तड़पकर बेटे ने दम तोड़ा

भागलपुर। भागलपुर में चचेरे मामा के साथ बाइक से घूमने निकले 10वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक की पहचान धर्मेंद्र तांती के पुत्र सर्वजीत कुमार (14) के तौर पर हुई है। घायल युवक का नाम गोपाल कुमार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के डोगछी बाइपास की है।बेटे को बाहर जाने से मना किया था:मृतक की मां राजमणि बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अस्पताल में आशा कार्यकर्ता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मायागंज अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि तड़प-तड़पकर मेरी गोद में बेटे ने दम तोड़ दिया। करीब एक घंटे तक उसकी सांस चलती रही।
मेरे पास रहने और पानी की मांग करता रहा। बेटे को बाहर जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। आज बेटा जीत गया और हम हार गए। सर्वजीत कहा करता था कि 10वीं पास करके आर्मी में भर्ती होगा और आर्मी की तरह बाल कटवाएगा। वह घर का सबसे छोटा बेटा था। पिता मजदूरी करते हैं, दूसरे राज्य में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *