सुबोध कांत को मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से पार्टी के प्रदेश स्तरीय विभिन्न विभागों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। संगठन को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान विभाग के संयोजक महादेव दूबे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विभाग की संयोजक निशि जयसवाल, नमामि गंगे विभाग के संयोजक राजेश मंडल और प्रशिक्षण अभियान विभाग के संयोजक पंकज कुमार सिन्हा बनाए गए हैं।
वहीं, नीति शोध विभाग की जिम्मेदारी मनोज दूबे को, मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सुबोध कांत को, राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी आलोक तिवारी तथा अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग की जिम्मेदारी किशलय तिवारी को दी गई है।
चुनाव आयोग समन्वय विभाग के संयोजक संजय चौधरी, विधि एवं कानून विभाग के संयोजक अनिल सिंह, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग (अंत्योदय) के संयोजक चंदन कुमार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग के संयोजक अनुज कुमार बनाए गए हैं।
इसके अलावा चंद्र प्रकाश, हेमंत गुप्ता, शरविनाथ किशोर और धनबाद के विजय पांडेय को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *