वासुकी नगर, कोकर में वोल्टेज यूनिसेक्स जिम का उद्घाटन

रांची : राजधानी के कोकर स्थित टुंकी टोली में रविवार को वोल्टेज यूनिसेक्स जिम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की महापौर रोशनी खलखो ,भैरव सिंह,हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा उपस्थित रहे ।इस अवसर पर वार्ड पार्षद अर्जुन यादव एवं युवा मोर्चा के गुड्डू राय,महावीर लकड़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर जिम के संचालक धीरज राय ने कहा कि, “वोल्टेज यूनिसेक्स जिम शुरू करने का हमारा उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं एवं आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। आज के व्यस्त जीवन में शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण में व्यायाम की सुविधा मिले।”
उन्होंने कहा कि जिम में आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं को नशे एवं अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रखकर खेल, व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना भी संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने वोल्टेज यूनिसेक्स जिम के संचालक धीरज राय को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की फिटनेस सुविधाएं क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *