दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को झामुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खूंटी: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी, खूंटी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हाल ही में उनके निधन के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित हुए। सभी ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि, “स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आम जनता के हित में लगातार काम किया। उनका सरल व्यवहार, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभाई। कठिन परिस्थितियों में भी वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे। उनका असमय चले जाना झामुमो के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है।
ज़ुबैर अहमद ने आगे कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के विचारों, संघर्ष और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का योगदान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने झारखंड की राजनीति और झामुमो संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनके निधन को झामुमो और झारखंड के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने हेतु 1 मिनट के लिए मौन रखा।
मौके पर केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी,अमरनाथ मुंडा, शंकर सिंह मुंडा, मनोज मंडल,सनिका बोदरा, तौकीर आलम, मोजीर अंसारी, प्रदीप केशरी,मांगू होरो, कमलेश महतो, प्रकाश नाग मुंडा,शेख फिरोज, शमीम अंसारी,अर्जुन मुंडा,महादेव मुंडा, कुंवारसिंग मुंडरी,अजय होरो,बसंत महतो,राजेश मुंडा उपस्थित रहे।
सुदिव्य कुमार सोनू अमर रहें।*
झामुमो परिवार उन्हें सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद रखेगा।”


