झारखंड SIR: 31 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और स्थानांतरण के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की 17 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन का काम जारी है।
अब तक फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के लिए 8,37,452 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं, फॉर्म-6A के तहत 119 आवेदन, फॉर्म-7 के तहत नाम विलोपन से संबंधित 21,692 आवेदन/आपत्तियां और फॉर्म-8 के तहत सुधार अथवा स्थानांतरण से संबंधित 5,33,500 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं।
16 अक्टूबर को अकेले फॉर्म-6 के 5,612, फॉर्म-7 के 266 और फॉर्म-8 के 2,368 आवेदन डिजिटाइज किए गए। फॉर्म-6A के तहत इस दिन कोई नया आवेदन डिजिटाइज नहीं हुआ।
निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6/6A, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम में सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से दावा-आपत्ति 31 अक्टूबर 2026 तक दाखिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *