हूल क्रांति दिवस पर युवा राजद ने सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
रांची: हूल क्रांति दिवस पर प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव सहित कई राजद कार्यकर्ताओं ने सिद्धू कान्हो पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मीडिया से बात करतें हुए प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि अमर शहीद सिद्धू कान्हो देश में एक एक लोगों को जागृत कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया। देश को आजादी दिलाने में सिद्धू कान्हो की अहम भूमिका रही है। खासकर संस्थल में अंग्रेजों के खिलाफ बुलंद रूप से आवाज उठाने का काम किया। उनके बताए हुए रास्ते पर हम सभी को चलने की जरूरत है।
राजद नेत्री ने कहा जिस तरह से फूलो झानो ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ा था आज हम लोगों को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। हम लोगों को महंगाई और बेरोजरी के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा। तभी जाकर देश और हमारा राज्य खुशहाल होगा।

