यूथ कांग्रेस का यंग इंडिया के बोल सीजन- 2 कार्यक्रम का हुआ आयोजन,युवाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित वन वृंदावन कॉलोनी में रविवार को यूथ कांग्रेस का यांग इंडिया के बोल सीजन- 2 कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता झारखंड प्रभारी सुबोध हरितवाल झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज प्रदेश के उपाध्यक्ष निशा भगत कुमार रोशन मीडिया सेल के चेयरमैन उज्जवल प्रकाश तिवारी, सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. वहीं जज की भूमिका में प्रभात कुमार, रत्ना सिंह थे.
कार्यक्रम में झारखंड से सैकड़ों युवाओं ने ऑनलाइन पर्चा भरा था. जिसमें जिला लेवल से लेकर के प्रदेश लेवल तक में 45 लोगों ने भाग लिया। 20 लोग फाइनलिस्ट हुए.वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव झारखंड प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कहा कि यंग इंडिया बोल के कार्यक्रम में झारखंड के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है. इसमें अच्छे-अच्छे प्रतिभागी आए और यह कार्यक्रम का उद्देश्य सही रूप से फलीभूत हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव शादाब खान. विकास सिंह, अभिषेक तिवारी कोमल, रोहित सिन्हा, पलामू जिला अध्यक्ष मुन्ना खान मणिकांत सिंह एवं तमाम यूथ कांग्रेस के वर्करों ने शामिल हुए कार्यक्रम के संचालन प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद ने किया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *