यादव समाज ने लिया संकल्प, महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी द्वारकाधीश बांके बिहारी श्रीकृष्ण के मुख्य 5 उपदेशों का पालन कर मानव जीवन के कर्तव्य निभायेंगे

रांची :प्रांतीय यादव समाज का श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखंड के तत्वाधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धुर्वा स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। श्रीकृष्ण छठी महोत्सव कार्यक्रम श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक राजद नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का प्रारंभ रामायण कीर्तन के साथ किया गया उसके उपरांत दिन 12′ बजे बाल योगेश्वर जगत के स्वामी भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री एवं 56 भोग पकवान मिष्ठान अर्पित कर मुंह जूठी कराया । कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।  

यादव ने कहा कि निष्काम करने की जरूरt है भगवान ने गीता का उपदेश दिया जिसका संकल्प एक सौगंध के रूप में वर्णित है इनके अनेक रूप हैं किसी भी संकट के समय अन्याय और अधर्म के खिलाफ विभिन्न रूपों में हमेशा संरक्षित करते हैं ! महाप्रभु श्रीकृष्ण यादव वंश में जन्म लिए और अन्याय एवं अधर्म तथा राक्षसों का नाश किया इसलिए श्रीकृष्ण संपूर्ण सत्य है पालनहार है कण कण में वास करते हैं यदुवंशियों के आराध्य देव है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने अपने हाथों से दरिद्र नारायण को भोग प्रसाद वितरण किया गया एवं उपस्थित लोग प्रसाद को भोजन के रूप में ग्रहण किया।  छठी महोत्सव कार्यक्रम में हटिया डीसीपी प्रमोद कु मिश्राजगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव एयरपोर्ट थाना प्रभारी कश्यप गौतम सबइंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह अध्यक्ष सुरेश राय सचिव रामकुमार यादव उपाध्यक्ष बबन यादव सुधीर गोप विभाकर देवबिहारी यादव सुरेश गोप कुमार जितेंद्र यादव सुमेर सिंह अरुण यादव यादव उमेश यादव सुनील यादव श्रीनिवास राय विजयकांत मुखा राय राजकिशोर यादव पवन यादव अशोक यादव पीएन सिंह चंद्रदेव यादव पिंकी यादव बबीता देवी कलावती देवी पूनम यादव इंदु देवी ऊषा देवी संतोष यादव मुन्ना यादव सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *