मुरहु प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

खूंटी: मुरहू प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड पंचायत समिति और मुखिया समिति सहित प्रखंड के पदाधिकारियों ने मिलकर इस उत्सव को मनाया।
प्रखंड प्रमुख एलिस ओड़िया ने लोगों को शुभकामना दी। बीडीओ ने आदिवासी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उपप्रमुख अरुण साबू ने आए हुए लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही आदिवासी दिवस की महत्व को बताया। कहा कि आदिवासी प्रकृति के करीब रहते हैं। जल,जंगल और जमीन की रक्षा करने में इनकी अहम भूमिका होती है। आदिवासी संस्कृति की पहचान आज विश्व में होने लगी है।
जिलां परिषद सदस्य नेलानी देमता ने कहा कि आदिवासी समाज देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया है।
अंचलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में आदिवासी समाज को जनजाति के रूप में दर्जा दिया गया है। साथ ही इनके अधिकारों की रक्षा हेतु सरकार भी विशेष ध्यान रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *