शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए किया जा रहा है कार्य

रांची: जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में जिला में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए लगातर कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गुरुवार को जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय जहाँ वर्ग 1 से 5 की पढ़ाई होती है, वहाँ खेल महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
इस तरह के आयोजन से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक बौद्धिक विकास भी होता है तथा उनमें प्रतिस्पर्धा के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने की भावना भी प्रबल होती है। जिले के सभी विद्यालयों में खेल महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा सभी प्रखण्डों के साथ ऑनलाइन बैठक कर सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी को इसे विद्यालयों में वास्तविक रूप से महोत्सव के रूप में मनाये जाने हेतु पूर्व में ही निर्देश दिया गया था।
जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में सुबह से ही खेल महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम एवं उत्साह से किया गया। बच्चों के बीच तीन पैर की रेस, रस्सी कूद, गोली चम्मच रेस, बैलून रेस, बोरा रेस, बिस्किट रेस, मेढ़क रेस, 30 मीटर दौड एवं इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चे काफी उत्साहित होकर इन खेल प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित हुए। बच्चों के बीच इन खेलों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। बच्चों की प्रतिक्रिया रही कि इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर विद्यालयों में किया जाय ताकि वे इसका भरपूर आनंद एवं लाभ उठा सकें। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
इस प्रतियोगिता में पंचायत के सम्मानित मुखियागणों ने भी उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी विद्यालय जाकर खेल प्रतियोगिता के संचालन में आवश्यक सहयोग किया। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर संचालित प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया एवं अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *