सामाजिक व आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर हों महिला किसान:उपायुक्त

खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को तोरपा के गुफ़ू स्थित सामुदायिक पैक हाउस सह शॉर्टिंग ग्रेडिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उपातुक्त ने कहा कि तोरपा FPO द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में क्षेत्र की महिला किसान अपने उत्कृष्ट कार्यों से नई पहचान बना रही हैं।
जिला प्रशासन एवं प्रदान के सहयोग से पिछले वर्ष FPO ने डेढ़ करोड़ का कारोबार किया है एवं आने वाले वर्षों में 3 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है जो कि काफी सराहनीय है। यह सॉर्टिंग ग्रेडिंग केंद्र क्षेत्र के लिए बाजार व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा एवं आगामी समय अन्य FPO के मार्गदर्शन का कार्य करेगी। उपायुक्त ने महिलाओं के योगदान को भी सराहा एवं आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा किसानों को FPO से जुड़कर लाभान्वित होने की बात कही।
मौके पर उन्होंने FPO के महत्त्वों को साझा किया।
साथ ही किसान उत्पादक संगठन के गठन और संवर्धन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से व्यवहार्य और आत्मनिर्भर बनने के लिए कृषि उद्यमिता कौशल विकसित करने के लिए एफपीओ को प्रभावी क्षमता निर्माण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता के साथ-साथ विशेषकर प्रसंस्करण पर भी विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।
साथ ही विपणन और व्यापार की आवश्यकता के आधार पर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर का विकास भी कृषि के माध्यम से सम्भव है।
मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि हम बहुमुखी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। उन्होंने कहा कि सतत विकास के उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने इन कार्यो को सफल रूप प्रदान करने के लिए प्रदान और सखी मण्डल की दीदियों के साथ जनसामान्य की भी सराहना की है। साथ ही इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए ग्रामीणों का आत्मबल भी बढ़ाया। उन्होंने ग्रामीणों को खेती के साथ-साथ पशुपालन व मत्स्य पालन की दिशा में भी प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों को सामाजिक प्रगति की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है। उन्होंने महिला किसानों की प्रसंशा करते हुए कहा कि दीदियों ने ग्रामीणों को अपने हित के लिए जागरूक बनने की राह दिखाई है।
भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने दियांकेल में विकसित किए जा रहे किसान पाठशाला – समेकित आजीविका कृषि प्रणाली का अवलोकन किया। उद्यान कृषि, फूलों की बागवानी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, उन्‍नत एवं वैज्ञानिक कृषि और सिंचाई से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना है।
इसमें हॉर्टिकल्चर (उद्यान कृषि), फ्लोरीकल्चर (फूलों की बागवानी), मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, उन्‍नत एवं वैज्ञानिक कृषि और सिंचाई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही हॉर्टिकल्चर के तहत फलदार वृक्ष (पॉमीलॉजी), विभिन्न तरह की सब्जियाें (ओलोरीकल्चर) से सम्बंधित कार्यों का अवलोकन कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *