शहीदों की कुर्बानियों को पूरा देश याद रखेगा: विजेता वर्मा

झारखण्ड विभूति सम्मान समारोह ‘‘एक शाम शहीदों के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन

गुमला : जिले के ग्राम खरका में सत्या चेरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा झारखण्ड विभूति सम्मान समारोह ‘‘एक शाम शहीदों के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
साथ ही झारखण्ड में साहित्य, खेल,पत्रकारिता एवं समाज सेवा में उनके विशिष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय करनी सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेता वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रमंक शुभारंभ किया। उसके बाद झारखण्ड की प्रसिद्ध गजल गायिका डॉ0 मृणालिनी अखौरी के द्वारा अपने गायन ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगों‘‘ से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि विजेता वर्मा ने कहा कि देश के बॉर्डर पर भारतवासियों की रक्षा के लिए तैनात सुरक्षा जवानों की कुर्बानियों को हमें नहीं भूलना चाहिए। ये जवान हमारी रक्षा के लिए 24घंटे बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। वहीं पुलवामा घटना पर कहा कि हमारे वीर जवानों ने आतंकवादियों से लड़ते लड़ते शहीद हो गए। पूरा देश उनकी कुर्बानियों को कभी नहीं भूलेगा।
वहीं झारखण्ड राज्य के लिए साहित्य, खेल, पत्रकारिता एवं समाज सेवा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसमें पद्मश्री मधु मंसुरी,पद्मश्री मुकुन्द नायक,डॉ0 शकुंतला मिश्रा, स्व0 राम उचीत सिंह, स्व0 सहनी उपेन्द्रपाल सिंह नहन,. स्व0 बड़ाईक ईश्वरी प्रशाद सिंह,भिखारी भगत,डॉ0 मृणालिनी अखौरी,कृष्ण कलाधर,महावीर साहु सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं खेल जगत में सयैद जुन्नू रैन – कोच गुरू,डॉ0 प्रकाश राम – तीरंदाजी कोच,अमरजीत दूबे को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षा सत्या देवी ने किया। वहीं सचिव अंकिता तिवारी, उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी एवं कोषाध्यक्ष उज्जवल तिवारी के द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में उक्त सभी सम्मानित व्यक्तियों के अतिरिक्त अभिषेक कुमार गौरव, असिस्टेंड कमांडेंट एस0एस0बी0 32 बटा0, अभिमन्यु कुमार परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र गुमला, तरूण कुमार थाना प्रभारी घाघरा थाना, परिचारी देवनीश बेक, पुलिस केन्द्र गुमला पु0अ0नि0 अंकित राज, गुमला थाना, एवं गनमान्य व्यक्ति कृष्णदेव सिंह, मिसीर कुजूर, अमीत तिवारी, रूपेश गोप, मनोज बड़ाईक, दीपांकर साहु, युगांत दुबे, महेन्द्र सिंह तथा समस्त खरका ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *