…क्या नियत समय से पहले सीएम हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार हो जायेगा….
रांची: झारखंड में तीसरी बार बने सीएम हेमंत सोरेन को सोमवार यानी 8 जुलाई को विधानसभा के विशेष सत्र में अपना बहुमत साबित करना है। वैसे सत्तापक्ष के पास पर्याप्त बहुमत है। इसलिए सरकार को कोई खतरा नहीं बुझा रहा है। इसके बाद तीसरा चेप्टर मंत्रिमंडल विस्तार का है। मंत्रिमंडल विस्तार का 9 जुलाई को रखा गया है। लेकिन ऐसे चर्चा है कि सदन में बहुमत साबित करने के उपरांत उसी दिन शाम को राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। जिस तरह से हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ सात जुलाई को लेना था। लेकिन उन्हें चार जुलाई को ही लेना पड़ा। ठीक उसी तरह मंत्रिमंडल विस्तार भी नियत समय से एक दिन होने की संभावना है।
अब मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इसकी भी सियासी बाजार में चर्चा तेजी से हो रही है। सूत्रों की मानें तो हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस से इरफान अंसारी और दीपिका सिंह पाण्डेय हैं। इसके अलावा झामुमो कोटे से लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम का प्रमुख रूप से मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा पुराने चेहरे में से बेबी देवी या बसंत सोरेन को इस बार ड्रॉप किया जा सकता है। शेष वहीं पुराने चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे।
वैसे सियासी बाजार में चर्चा इस बात की भी हो रही है कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव को रिप्लेस कर दूसरे चेहरे को एडजस्ट किया जा सकता है। लेकिन विधानसभा चुनाव करीब है। मंत्रिमंडल में फेरबदल करने से विधानसभा चुनाव में अंक गणित गड़बड़ा नहीं जाए इसपर भी इंडिया गठबंधन विचार कर रही है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में कोडरमा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बिनोद सिंह और गिरीडीह से मथुरा महतो को भी मंत्रिमंडल में एडजस्ट करने की बात सामने आ रही है। अब सोमवार को ही पता चल पाएगा कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का क्या स्वरूप होगा।



