पति के शराब पीने का पत्नी करती थी विरोध,पति फंदे से झूलकर कर लिया आत्महत्या

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के काली प्रसाद स्थित कापरी गांव में आपसी विवाद में पति ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। घटना बीते बुधवार रात की बताई जाती है।शराब का सेवन को लेकर रात में ही पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। और यह विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर पति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सदानंद कापरी (31 वर्ष) के रुप में हुई है। ग्रामीणों की सहायता से शव को फंदे से उतारकर जमीन पर रखा गया। तब तक वह दम तोड चुका था। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। इस बीच सूचना पाकर गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच पड़ताल किया।

मृतक शराब का सेवन करता था :

मृतक के परिजनों का कहना है कि सदानंद शराब का सेवन करता था। और अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी रुबी देवी के साथ विवाद व मारपीट की घटना होती रहती थी। हालांकि पत्नी अपने पति के शराब के सेवन का लगातार विरोध करती थी। और इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अनबन होता रहता था।

दो साल पूर्व दोनों शादी हुई थी :

परिजनों ने बताया कि दो साल पूर्व सदानंद कापरी का विवाह रुबी देवी के साथ धूमधाम से हुआ था। पत्नी अभी गर्भवती है। शादी के बाद ही सदानंद को शराब पीने की लत लग गयी। और घर में कलह होने लगा। अक्सर सदानंद के शराब पीकर घर आने पर उसकी पत्नी इसका तीव्र विरोध करती थी। और इसी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी होती रहती थी।
बीते बुधवार की रात को भी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ। और गुस्से मे आकर पत्नी के सो जाने के बाद सदानंद कमरे में आकर फंदे से लटक गया।

@ कहलगाव एसडीपीओ टू अर्जुन गुप्ता ने बताया कि आपसी विवाद में पति ने सुसाइड किया है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल यही मामला प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *