हेमंत कैबिनेट 3.0 में कांग्रेस कोटे से किसे मिलेगा मंत्री बनने का मौका,फैसला दिल्ली में..

रांची: सूबे की कमान तीसरी बार हेमंत सोरेन सात जुलाई को संभालने वाले हैं। राजभवन से सरकार बनाने का मौका मिल गया है। गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नेता राजभवन पहुंचे थे। वहां पर बातचीत के दौरान सरकार बनाने का न्यौता दिया गया। वहीं हेमंत सोरेन 3.0 कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से किनको किनको मंत्री बनने का मौका मिलेगा इसका फैसला दिल्ली में होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुरुवार की शाम दिल्ली लौट जायेंगे,वहां पर मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। कांग्रेस में फेरबदल तय माना जा रहा है। कांग्रेस को चार बर्थ मिलेगा। इसमें आलमगीर आलम की जगह पर इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कृषि,स्वाथ्य,वित्त विभाग के मंत्री का बदलने की संभावना है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। पार्टी के अंदर और भी कई विधायक हैं जो यह मौका चाह रहे हैं। उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं की भी यही सोच है। इन सभी बातों को यहां से आलाकमान को फीड बैक दिया जा चुका है। अब प्रदेश प्रभारी यहां से दिल्ली लौटने पर आलाकमान को क्या फीड बैक देते हैं यह उनपर निर्भर करता है।
अब कांग्रेस विधायकों की नजर दिल्ली आलाकमान पर टिक गई है।
वहीं झामुमो की बात करें तो नए मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है। तीन नए चेहरे को मंत्रिमंडल में मौका मिलेगा। सूत्रों की मानें तो मंत्री की सूची में मथुरा महतो,मिथिलेश ठाकुर, हफीजूल हसन,लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम,बसंत सोरेन,सुदीप्त कुमार सोनू प्रमुख रूप से हैं।
वहीं राजद में सत्यानंद भोक्ता का भी मंत्री बनना तय है।
गठबंधन के नेताओं ने राजभवन से बुलावा आने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण पर विचार विमर्श किया है। राजभवन से निकलने के बाद झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा सात जुलाई को है,इस दिन शपथ ग्रहण के लिए शुभ है। इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के यहां जायेंगे। इसलिए हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। यह समारोह कहां और कब होगा यह शुक्रवार को जानकारी दे दी जायेगी।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कार्यवाहक सीएम चंपाई सोरेन छह जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *