भारतीय रेल को कौन कर रहा डीरेल….

दिल्ली: भारतीय रेल जो देश के करीब दो करोड़ लोगों का लाइफलाइन माना जाता है। इन दिनों काली साए का शिकार हो रही है। इसको डीरेल करने की एक बड़ी साजिश चल रही है। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक मालगाड़ी को डीरेल यानी पटरी से उतारने की साजिश रची गयी थी। रेलवे ट्रैक पर घरेलू गैस का एक सिलेंडर रख दिया गया था। मालगाड़ी जैसे ही प्रेमपुर स्टेशन के लूप लाइन पर पहुंची, तभी ट्रेन के लोको पायल देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीसीब सिंह की नजर ट्रैक पर रखे सिलेंडर पर पड़ गयी। ट्रैक पर सिग्नल से कुछ पहले सिलेंडर को रखा गया था। उन्होंने जल्दबाजी में इमरजेंसी ब्रेक लगायी और ट्रेन को सिलेंडर से पहले ही रोक लिया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर रेलवे IOW, सुरक्षा बलों सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची और जांच कर सिलेंडर को ट्रैक से हटाया। सिलेंडर किसने ट्रैक पर रखी, इस बात का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *