आजसू पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत  ने की।

उल्लेखनीय है कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार केंद्रीय समिति एवं रांची महानगर में संगठन विस्तार हेतु नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति एकजुटता, समर्पण और सशक्त नेतृत्व के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के मूल उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री देव शरण भगत, महासचिव श्री दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव श्री संजय मेहता, केंद्रीय मीडिया संयोजक श्री परवाज़ खान  सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *