हम सभी को राहुल-सोनिया गांधी के सपनों को पूरा करना है : राजेश कच्छप
रांची: खिजरी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवास लुपुगंटोली नामकुम स्थित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हम सभी को राहुल सोनिया गांधी के सपनों को पूरा करना है। हमारा देश कैसे बचेगी इसका चिंतन करना है भारतवर्ष में ना नारंगी की होगी ना की होगी भारतवर्ष केवल तिरंगा की होगी मैं कभी भी अपने आप को कभी विधायक नहीं समझा मैं केवल एक आप तरह की सच्चे कांग्रेस का सिपाही हूं। मेरे रग-रग में कांग्रेस भरा हुआ है। पार्टी में कार्यकर्ता ही रीड़ होती है। आप सभी को साथ मिलकर खिजरी विधानसभा को चौमुखी विकास करना है। पंचायत, जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर से केन्द्र तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है और हमारे आदरणीय नेता सोनिया-राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरन महतो ने कहा कि जहां सभी धर्म सभी जाति को लेकर चलती है वह है कांग्रेस पार्टी। भारतीय इतिहास कांग्रेस की है कांग्रेस ने बलिदान दी है। बीजेपी ने कहा था वह भ्रष्टाचार खत्म होगी लेकिन आज तक नहीं हुआ केवल और केवल मंहगाई ही मंहगाई मिला है। विकास कहीं नहीं दिखता है। आपको खिजरी विधानसभा के जनताअओं को एक अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक मिला है जो आपके लिए दिन और रात कर जनता की चिंता करते हैं। पूर्वर्ती बीजेपी सरकार ने पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को लाठी ही मिला है लेकिन हमारे गठबंधन हेमन्त सरकार ने सभी को सम्मान दिया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि हम खिजरी विधायक के सहयोग से ही कल रांची में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता हुआ है। आज 10 वर्षों से मोदी सरकार ने जिस तरह का विनाश कर रहा है उससे हमें उखाड़ कर फेंकना है। हमारा आदरणीय नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में काफी समर्थन मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुनील कुमार सहाय है ने कहा कि हम सभी को पंचायत से लेकर जिला से राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है और आदरणीय नेता सोनिया राहुल गांधी का हाथों को मजबूत करना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि आज हमारे सोनिया-राहुल एवं केंद्रीय अध्यक्ष भारत में विकास कैसे होगा उसकी चिंता रहती है लेकिन आज बीजेपी के नेताओं को विकास की चिंता में कहीं नहीं दिखती है केवल विनाश ही नजर आ रही है। आपको एक खिजरी विधानसभा में कर्मठ हुनर एवं विकास पुरुष के रूप में राजेश कच्छप मिला है और आगे भी इन्हें बनाए रखना है। आगे झारखंड की बागडोर संभालेंगे इसे खिजरी विधानसभा की एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को गौरव महसूस होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश के महासचिव सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि हमारे केंद्रीय अध्यक्ष खड़गे जी एवं सोनिया-राहुल गांधी जी की सपना को पूरा करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को सफलतापूर्वक कार्यक्रम कर रहे हैं। सभी जगह जन समर्थन में काफी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। हम सभी को गांव से लेकर प्रदेश तक कार्यकर्ताओं को संगठन बनाकर आदरणीय नेता राहुल-सोनिया के हाथों को मजबूत बनाना है। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में नामकुम, ओरमांझी, अनगड़ा, नगड़ी एवं रांची नगर निगम क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को खिजरी विधायक राजेश कच्छप की धर्मपत्नी रिया तिर्की ने स्वागत एवं अभिनन्दन की।सभी ने एक स्वर में कहा खिजरी विधानसभा से कांग्रेस को मजबूत बनाए रखना है। मौके पर अशोक कुमार मिश्र, रांची जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, सतीश कुमार पंडा सुनील उरांव राजेंद्र मुण्डा, प्रेमनाथ मुंडा, लाल मोहितनाथ शाहदेव, रमेश चंद्र उरांव, रमेश उरांव अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, नामकुम प्रमुख आशा कच्छप, मुन्तजिर रजा, सुरेश साहू, रमेश पाण्डेय, रंजीत बड़ाइक, अशफाक आलम, जिला परिषद सदस्य रीता सोरों, संजय साथिया, महादेव मुण्डा, विजय मुण्डा, सचिन नायक, जफर इमाम, माधो कच्छप, चमन रजक, बलराम बेदिया, हरिमोहन महतो, रशिद अंसारी, सफिउल्हा अंसारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

