संजय सेठ के मोदी सरकार में मंत्री बनने पर बजरंग वर्मा और उनके साथियों में खुशी की लहर

रांची: रांची लोकसभा सामाजिक संपर्क अभियान के सहसंयोजक बजरंग वर्मा महानगर उपाध्यक्ष वसंत दास सामाजिक संपर्क अभियान के झारखंड सहसंयोजक उमेश रंजन साहू कांके संयोजक रमेश सिंह पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता अभय कुमार सिंह ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी और रांची के सांसद संजय सेठ के मंत्री बनने पर बधाई दिया है। श्री वर्मा ने कहा कि संजय सेठ के मंत्री बनने से खासकर झारखंड में काफी विकास होगा। पिछले 40 वर्षों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे संजय सेठ झारखंड के हर इलाके से वाकिफ है हर जाति धर्म के बीच काफी लोकप्रिय हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अपने शांत एवं मृदु स्वभाव के चलते काफी लोकप्रिय हैं। उनके मंत्री बनने से झारखंड का तो विकास होगा ही देश भर में इनका मंत्रालय दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।
महानगर उपाध्यक्ष बसंत दास रमेश सिंह उमेश रंजन साहू और अभय कुमार सिंह ने कहा कि संजय सेठ के मंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार हुआ है।आने वाला विधानसभा चुनाव में इससे भाजपा को काफी बल मिलेगा और कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ चुनाव में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *