वयोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने बाढ़ू गाँव में सैकड़ों बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया

खूंटी : वयोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मंगलवार को बाढ़ू गाँव में बच्चों के बीच एक प्रेरणादायक शैक्षणिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को ड्रॉइंग बुक, स्केच पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर एवं चॉकलेट वितरित की गई।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को बढ़ावा देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को खुलकर विकसित कर सकें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और खुशी का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी योगाचार्य ऋषिकेश, अध्यक्ष देवाशीष कुमार, सचिव विकास चौबे, सह सचिव नवीन कुमार विश्वकर्मा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अभय राज एवं साहिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
वयोधा फाउंडेशन ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बच्चों की मुस्कान ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *