भोजपुर में गोली लगने से घायल प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

अनूप कुमार सिंह
भोजपुर(आरा) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आजाद पासवान का हाल जानने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को आरा पहुंचे। जहां की उन्होंने आरा के बाबू बाजार में शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती अपने प्रदेश अध्यक्ष का हालचाल लिया।गौरतलब हो कि आजाद पासवान को एक दिन पूर्व अपराधियों ने घर से जाते वक्त ताबड़तोड़ गोली मारी थी। घटना बक्सर जिले के सिकरौल थाना अंतर्गत परसागंडा गांव के समीप घटी थी। जब अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आजाद पासवान जा रहे थे।तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। जहां से उनको बेहतर इलाज के लिए आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां की आजाद पासवान को देखने के लिए ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही।वहीं बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यूपी में अपराध करने वाले अपराधी या तो जेल के अंदर होते हैं! या राज्य के बाहर या फिर सीधे ऊपर! क्योंकि वहां योगी जी की सरकार है।अपराध करने वालों की वहां खैर नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने मांग किया कि बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है। क्योंकि अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। उनके अंदर कानून का भय नहीं है। वही दिनदहाड़े आजाद पासवान को गोली मारने की घटना के संदर्भ में उन्होंने बक्सर एसपी व बिहार के डीजीपी से बात की है।उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मंत्री के आगमन को लेकर काफी संख्या में उनके समर्थक यहां पहुंचे हुए थे। वही अपने घायल प्रदेश अध्यक्ष का हाल-चाल जानने के बाद ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *