अपडेटः सोनारी में सुबह एक युवक को मारी पांच गोली, मौत,
जमशेदपुर : जमशेदपुर में हत्या, हिनतई के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक व्यक्ति को दनादन पांच गोलियां दाग दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किए है। घटना जमशेदपुर के सोनारी कागल नगर की है। मृतक का नाम अजय शाह बताया जा रहा है। अजय उर्फ अमित शाह उर्फ टिंकू को अपराधियों ने पांच गोली तब मारी जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस सोनारी खुटाडीह घर लौट रहा था। सी रोड मोड़ पर जोजो पान दुकान में रुककर पान मसाला ले रहा तभी पीछे से पांच की संख्या में अपराधी आए। उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

