नामांकन हेतु जल्द चांसलर पोर्टल अविलंब खोले विश्वविद्यालय: अभिषेक शुक्ला

रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) रांची विश्विद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायध्यक्ष डॉ० राजकुमार शर्मा से मिलकर स्नातक में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल अविलंब खोलने की मांग की। अभिषेक शुक्ला ने कहा कि सभी बोर्ड के 12वीं का परीक्षा फल प्रकाशित हो चुका है। राज्य के हजारों छात्र छात्राएं रांची विश्वविद्यालय में नामांकन लेनें के इच्छुक है और नामांकन प्रक्रिया शुरू होने अथवा चांसलर पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे है।

• नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी से छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर विश्वविद्यालय की मंशा नाकारत्मक

अभिषेक शुक्ला ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में देरी होने से छात्र संघ चुनाव प्रभावित होगा और कई विधार्थी छात्र संघ चुनाव में शामिल नहीं हो पाएंगे, छात्र छात्राओं को उनका प्रतिनिधित्व, उनका हक– अधिकार नही मिल पाएगा। अतः अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रहित में मांग करती है की अविलंब नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाए जिससे नामांकन प्रक्रिया एवम छात्र संघ चुनाव को ससमय संपन्न कराने के दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

मौके पर डीएसडब्ल्यू राजकुमार शर्मा ने भरोसा दिलाया की बुधवार से चांसलर पोर्टल विद्यार्थियों के खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *