मेगा हेल्थ कैंप की तैयारियों का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिया जायजा, 26जून को होना है कैंप

खूंटी : बिरसा कॉलेज स्टेडियम में रविवार को होने वाले मेगा हेल्थ कैंप की तैयारियों का शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जायजा लिया। गांव से मरीजों को लाने के लिए कई वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। इस चिकित्सा शिविर में करीब चार सौ चिकित्सक अलग अलग विभागों से दिल्ली,मुंबई जैसे महानगरों से आयेंगे। इसमें सभी तरह की बीमारियों का इलाज मुफ्त होगा। साथ संबंधित। बीमारी वाले मरीजों को मुफ्त में चस्मा,दिव्यांगों को साइकिल दिए जायेंगे।
वहीं अर्जुन मुंडा ने निरीक्षण करने बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जीवन में स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है। केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान योजना का लाभ आज करोड़ों गरीब लोगों को मिल रहा है।लेकिन अभी भी कई ऐसे गरीब परिवार है जिन्हे इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है।वैसे लोगों को इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
श्री मुंडा ने कहा केंद्र सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है।
वहीं।मुरहू प्रखंड उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने बताया की गांवों से लोगों को हेल्थ कैंप ले जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। इसकी जिम्मेवारी मुझे दी गई है। मुरहू प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक ग्रामीण इस मेगा कैंप में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *