केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 14जून को रांची पहुंचेंगे

रांची: मोदी सरकार 3.0 के मंत्रीमंडल में झारखंड से नव नियुक्त महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शपथ ग्रहण के बाद पहली बार रांची पधार रहे हैं।यह जानकारी प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने दी।
श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार के दोनो मंत्रीगण सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से चलकर 2बजे अपराह्न भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे।
बताया कि रांची महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के साथ दोनो मंत्रीगण बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।
बताया कि 2.45बजे अपराह्न प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ,विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी एवम रांची महानगर,ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि स्वागत समारोह के बाद दोनो मंत्रीगण प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *