केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित गणपति महोत्सव के आरती में शामिल हुए

रांची: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री और बीजेपी झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित गणपति महोत्सव के आरती में शामिल हुए । उन्होंने श्री गणेश जी की आरती कर, उनका आशीर्वाद लिया। झारखंड की सुख, शांति और समृद्धि कामना की। इस दौरान अपने परिवारजनों के साथ उनका अभिनंदन और सम्मान किया। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ मां के नाम केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवासीय परिसर स्थित मैदान में पौधरोपण किया इस अवसर पर रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *