नवनियुक्त प्रखण्ड कांग्रेस के दो उपाध्यक्ष एवं नौ महासचिव को नियुक्ति पत्र मिला
रांची: आदिवासी होटल रामपुर रिंग रोड में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नामकुम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की उपस्थिति में प्रखण्ड अध्यक्ष विजय टोप्पो की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के दो उपाध्यक्ष एवं नौ महासचिव को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं विधानसभा में संविधान बचाव रैली के आयोजन पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया:-
- उपाध्यक्ष- अंजू लकड़ा
- उपाध्यक्ष- जीता कच्छप
- महासचिव- तेलस्फोर मिंज
- महासचिव- राम लखन नायक
- महासचिव- जितेंद्र सिंह
- महासचिव- तेवफिल सांगा
- महासचिव- विजय तिर्की
- महासचिव- करण मुण्डा
- महासचिव- विकास मुण्डा
- महासचिव- अब्दुल सतार खान
- महासचिव- अरविंद महतो
कार्यक्रम मुख्या रूप रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी यशस्वीनी सहाय, विधायक प्रतिनिधि एतवा सांडिल,माधो कच्छप, सिलास टुटी, कल्याण लिण्डा, राम पाहन, अर्चना मिश्रा,सुन्दरी तिर्की, महादेव मुण्डा, मदन मोहन मिश्रा, मंगरा कच्छप, अरविंद लोहरा, पुनीत तिग्गा,रेमिश तिर्की,सोमरा मुण्डा, बिजो लकड़ा, कुलदीप मिंज, कुलदीप लकड़ा, खुदिया कच्छप, सुशील रूण्डा, विशाल टोप्पो, मुरलीधर,रोज लकड़ा, विनीत एक्का,अनिल टोप्पो,समीर, विनोद, अल्बर्ट बिहान, रंजय टोप्पो उपस्थित थे।

