डीएवी लातेहार में आरंभ हुआ दो दिवसीय खेल का महाकुंभ

लातेहार: डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित “डीएवी नेशनल संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आरंभ शुक्रवार को जिला स्टेडियम में हुआ” । बतौर मुख्य अतिथि सार्जेंट मेजर श्री राजकुमार लकड़ा और विशिष्ट अतिथि सार्जेंट संतोष कुमार सहित डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय निदेशक सह एम के डीएवी पब्लिक स्कूल, डालटेनगंज के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन.खान, जोन आई के डीएवी स्कूल्स लोहरदगा ,सिमडेगा ,गढ़वा , भवनाथपुर, गुमला के प्राचार्य और जिले के गणमान्य अतिथि जितेंद्र यादव (सचिव पुलिस मेंस एसोसिएशन ),आलोक कुमार मुकेश पांडेय, आशीष नाथ शाहदेव ,राकेश दुबे ,गया प्रसाद, रमेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा के निर्देशन में स्वागत गान गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जी के सहाय ने आगंतुक विभिन्न डीएवी स्कूल के प्राचार्य और अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि राजकुमार लकड़ा ने कहा कि खिलाड़ी वास्तव में हमारे देश की शान हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को ओलंपिक तक जाने और देश के लिए मेडल जीत कर लाने की शुभकामनाएं दी। जोन आई के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर जी एन खान ने कहा कि डीएवी लातेहार ने अपने जज़्बे और जुनून से जिले में इतना बड़ा खेल महाकुंभ का आयोजन किया है ,इसके लिए विद्यालय परिवार बहुत ही बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि डीएवी पूरे विश्व में खेल का परचम लहराएगा। डीएवी प्रबंधन ने ठाना है कि पढ़ाई -लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और विभिन्न क्रियाकलापों में भी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के एक पहचान बनें। डीएवी लातेहार के मैनेजर सह लोहरदगा डीएवी के प्राचार्य श्री जी पी झा ने कहा कि डीएवी संस्थाएं हर बच्चे को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मौका देती है ।वे जिस क्षेत्र में जाना चाहें, उसमें अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना भविष्य निर्माण कर सकते हैं। डीएवी लातेहार के प्राचार्य श्री घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि पिछले माह 22 और 23 जुलाई को लातेहार डीएवी ने दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था और आज फिर विभिन्न खेलों का महाकुंभ एथलेटिक्स का भी आयोजन किया है ,जिसमें जोन आई के सात जिले के डीएवी स्कूल्स के बच्चों ने कई सारे खेल में भाग लिया। आज के खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में 1500 मीटर रेस के विजेता प्रथम ,द्वितीय और तृतीय क्रमशः शुभम कुमार सिंह डीएवी भवनाथपुर , यशराज गढ़वा और अनमोल कुमार सिमडेगा रहे। अंडर 19 बालिका वर्ग 1500 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर क्रमशः दीप्ति कुमारी डीएवी गढ़वा ,खुशी कुमारी -लोहरदगा ,समीरन कच्छप गुमला से विजेता रहीं।
अंडर 17 बालक वर्ग 1500 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर क्रमशः संजीत उरांव डीएवी डालटेनगंज, लकी उराँव लोहरदगा ,अंकित केडिया डीएवी गुमला विजेता रहे।
अंडर 17 बालिका वर्ग 1500 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर क्रमशः कृति डीएवी गढ़वा ,चाँदनी -लोहरदगा और आशा कुजूर डीएवी डालटेनगंज विजेता रहे। कल के खेल आयोजन में अंडर 14,अंडर 17, अंडर 19 के बालक और बालिका वर्ग में शॉट पुट, हाई जंप, लॉन्ग जंप ,डिस्कस थ्रो, 400 मीटर रेस, 800 मीटर रेस ,200 मीटर रेस, रिले रेस आदि आयोजित होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *