भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि
बोकारो – भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर 3 दिसंबर को बोकारो की विधायक श्रीमती श्वेता सिंह, उपायुक्त अजय नाथ झा बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य), प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बी बी करुणामय एवं बोकारो जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य ब्यक्तियों ने इस्पात भवन के समीपस्थ स्वर्गीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



