आदिवासी समाज भाजपा के साथ, तीन राज्यों के चुनाव परिणाम में मिला अपार समर्थन:बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने द्वितीय चरण कि आदिवासी अधिकार मोटर साईकिल रैली की समाप्ति के बाद दुमका में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
श्री मरांडी ने 5एवम 6दिसंबर को पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा एवम महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा आयोजित आदिवासी अधिकार मोटर साईकिल रैली का नेतृत्व किया। यात्रा क्षेत्र के दर्जनों गांवों से गुजरी।जिसमे श्री मरांडी का जगह जगह पुष्प वर्षा एवम पारंपरिक जनजाति रीती रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। बारिश के बीच सैकड़ों युवा यात्रा में शामिल हुए।
आज दुमका में श्री मरांडी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा को अप्रत्याशित सफल बनाने केलिए मोर्चा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज को पूरा विश्वास एवम भरोसा हो चुका है कि भाजपा ही उनके सर्वांगीण विकास केलिए संकल्पित ,समर्पित है।भाजपा के केंद्र और राज्य की सरकारों की नीति और नीयत आदिवासियों केलिए स्पष्ट है।भाजपा सरकार तेजी से जनजाति समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य के सपनो को साकार किया। सड़क,बिजली,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,नल से जल,आयुष्मान कार्ड,गैस सिलेंडर,प्रति व्यक्ति 5किलो मुफ्त अनाज,पेंशन,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं जनजाति समाज के घरों तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि तेजी से सड़क,पुल पुलिया,मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से जनजाति गांवो को जोड़ा जा रहा। एकलव्य विद्यालयों से बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन हो रहे।

कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास केलिए समर्पित है। जिसके कारण देश का जनजाति समाज अब बढ़ चढ़ कर भाजपा के साथ खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अधिकांश आदिवासी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत इसका ताजा उदाहरण है।

कहा कि आज भाजपा की चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सभी के माध्यम से आदिवासी समाज का विकास भी हो रहा और उनका गौरव भी बढ़ रहा। जनजाति समाज की परंपरा ,संस्कृति को संरक्षित किया जा रहा।

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के 50_60वर्षों तक जनजाति समाज को मुख्यधारा से काटकर रखा। बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा।लेकिन आज सभी सुविधाएं आदिवासी समाज तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी।आदिवासी समाज पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ा है। और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

केंद्र के झारखंड के बकाए से संबंधित सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नही करनी चाहिए।
कहा कि उन्हे विस्तार पूर्वक जनता को बताना चाहिए कि आखिर किस समय का,किस मद में कितना बकाया केंद्र के पास झारखंड का है।?

जैसी करनी वैसी भरनी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के लिए समन पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है।अगर मुख्यमंत्री ने कोई गड़बड़ी नहीं की है तो क्यों घबरा रहे? जांच रुकवाने केलिए क्यों कभी हाई कोर्ट,कभी सुप्रीम कोर्ट जा रहे।
कहा कि मुख्यमंत्री ने इतनी बेमानी संपत्ति अर्जित की है कि उनके पास उसका उत्तर नही है।
कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी का शाश्वत नियम है।जो गड़बड़ी करेगा उसे सजा मिलेगी ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *