तोरपा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर चलाए जा रहे हैं ।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को खूंटी जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में तोरपा विधानसभा में पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि तोरपा विधायक श्री कोचे मुण्डा उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, जिला महामंत्री शशांक शेखर राय,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, मण्डल अध्यक्ष पुरेंदर मांझी, नीरज जयसवाल,नीरज पाड़ी, दीपक तिग्गा, केशव कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)