टीएमसी नेता राजेश कुमार पाण्डेय रांची विधानसभा सीट पर किस्मत आजमाने को तैयार…

रांची: यूं तो विधानसभा चुनाव होने में अभी काफी देरी है,लेकिन इसकी तैयारी में करीब करीब सभी राजनीतिक पार्टी जुट गए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस से रांची महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय फिर एक बार आने वाले विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। इसके लिए वे पिछले साढ़े तीन सालों से लगातार रांची विधानसभा क्षेत्र के एक एक बूथों पर जाकर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। यही नहीं टीएमसी के कार्यकर्ता हर गली मोहल्ले में राजेश कुमार पांडेय के साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विचारों से अवगत कराने का काम कर रहे हैं। राजधानी रांची में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी टीएमसी नेता राजेश कुमार पांडेय करवा चुके हैं। हाल ही में राम कथा का आयोजन इनके नेतृत्व में करवाया गया था। रामकथा में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे। इसके अलावा रामनवमी जुलूस,मुहर्रम जुलूस,सरहुल महोत्सव का आयोजन सहित सभी धर्मों के कार्यक्रमों में राजेश पांडेय बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। वोटों के गणित के हिसाब से देखे तो रांची विधानसभा क्षेत्र में गैर आदिवासियों की संख्या अधिक है। मुस्लिम वोटरों की संख्या भी कम नहीं है। इसके अलावा मिशनरी समुदाय, बंग समुदाय का वोट भी ममता बनर्जी के कारण टीएमसी प्रत्याशी को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा विपक्षी गठबंधन इंडिया में झारखंड विधानसभा चुनाव में एक या दो सीट टीएमसी मिलने की चर्चा है उसमे रांची प्रमुख रूप से है।
वहीं टीएमसी के रांची महानगर अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि राजधानी रांची की जनता परिवर्तन चाह रही है। पिछले वार के विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होने के बावजूद मुझे कई बूथों पर काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिला था। इसबार इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव होगा। गठबंधन में टीएमसी को दो सीट मिलने वाला है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व में मैने रांची विधानसभा सीट के लिए चर्चा कर किया है। संगठन जो भी निर्णय लेगा हम लोगों को उसका पालन करना है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि राजधानी रांची में बंगाली वोटरों की संख्या 17 प्रतिशत है। फॉरवर्ड का 10 प्रतिशत मुझे मिलेगा। वहीं मिशनरी और मुस्लिम वोटरों का वोट भी मुझे मिलेगा। 46 प्रतिशत वोट मेरे पक्ष में हैं। विधानसभा चुनाव में अभी समय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सभी बूथों को मजबूत कर लिया गया है। इसबार रांची विधानसभा सीट पर टीएमसी का कब्जा हर हाल में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *