रांची-टाटा मेन रोड पर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं
खूंटी: रांची टाटा रोड में बाघ के पंजों के निशान देखने को मिला है।इससे लोगों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही है। वहीं ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 दिनों के बाद फिर से विभाग को बाघ की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसपर वन विभाग ने पूरी सतर्कता के साथ राॅंची टाटा मुख्य मार्ग के किनारे जंगलों में सर्च अभियान चलाया। जहां एनएच 33 स्थित रईसा मोड़ के हर्बल जंगल के पास बाघ के पगमार्क मिले। सड़क किनारे पगमार्क मिलने की सूचना पर ग्रामीण भयभीत हैं।

