पलामू में सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत
गढ़वा:पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार को मजदूरों से भरी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। ये मजदूर धान की रोपाई के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन डिवाइडर से टकरा गई।



