दिल्ली में एक बार फिर से स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर से स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल चुके हैं। कई बार ये हॉक्स कॉल निकली हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई। अब खबर है कि दो स्कूलों और एक कॉलेज को धमकी भरी ईमेल मिली है।
जिसके बाद स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है। तलाशी अभियान चल रहा है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह सुबह 7:24 पर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी।



