खूंटी,रामगढ़,सिमडेगा,गढ़वा जिले से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन आक्रोश मार्च किया

रांची: सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का सड़कों पर आक्रोश मार्च जारी है। सोमवार को खूंटी,रामगढ़,गढ़वा,सिमडेगा और रांची नगर से आए हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ राजभवन मार्च किया। चारों जिले से आए झामुमो कार्यकर्ता सीधे मोरहाबादी मैदान पहुंचे।

जुलूस मोराबादी मैदान से गुरूजी आवास, सिद्धो – कान्हू पार्क, राम मन्दिर, होट लिप्स चौक, मछली घर, सैनिक चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा का संचालन भी रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व मेंटी किया।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार स्वतंत्र केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना बंद करे बरना केन्द्र सरकार के खिलाफ उलगुलान होगा। वहीं बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को गठनकाल से भाजपा की केंद्र सरकार प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। झामुमो पार्टी के प्रमुख शिबू सोरेन के संघर्षों के बाद ही अलग राज्य झारखंड मिला है। वर्तमान समय में उनके पुत्र राज्य के सीएम हेमंत सोरेन राज्य को संवारने का काम कर रहे हैं। भाजपा को यह सब पच नहीं रहा है। इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से बार बार तंग किया जा रहा है। यहां के आदिवासी और मूलवासी केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को यूं ही केंद्र सरकार ईडी के माध्यम से तंग करती रही तो झारखंड के आदिवासी- मूलवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु, जिला सचिव विनोद महतो, केन्द्रीय सदस्य राजकुमार महतो, गढवा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, सचिव सफिकुल अन्सारी, राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, राँची से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, अफरोज अन्सारी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया, संगठन सचिव आदिल इमाम, प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, संयुक्त सचिव सुकुआ मुंडा, सुजीत उपाध्याय, आफताब आलम, अफरोज आलम, अरुण वर्मा, जीत गुप्ता, कुडुस अंसारी, कैथरीना तिर्की, संजय राय, मनोज साव, भोलू मलिक, साकिर अंसारी समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *