30 अक्टूबर को राज्य के हजारों मनरेगाकर्मी करेंगे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव

रजरप्पा, चितरपुर: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ आगामी 30 अक्टूबर को अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव करेंगे।  इसको लेकर रविवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव कुमार विवेक के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने  कहा  कि आगामी 30 अक्टूबर को मंत्री आलमगीर का आवास घेराव पूरी तरह से ऐतिहासिक होगा। वर्तमान सरकार मनरेगाकर्मियों का शोषण कर रही है। मनरेगाकर्मी पूरी तरह त्रस्त है। सरकार मनरेगाकर्मियों पर जरा सा भी ध्यान नही दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पांच सूत्री मांगों को पूरा नही किया जाता है। तो आने वाले दिनों में और जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। मौके पर गोला अध्यक्ष बालेश्वर महतो, रामगढ़ अध्यक्ष बिजय कुमार, दुलमी अध्यक्ष अब्दुल कलाम, पतरातू अध्यक्ष शंकर महतो, चितरपुर अध्यक्ष  राजकपूर राम, मांडू अध्यक्ष दशरथ यादव के अलावे महेंद्र नायक, दीपक गुप्ता, प्रसादी महतो, इरशाद अंसारी, इकरामुल हक, बिनोद महतो, ललित कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा,  कमल साव, विक्की नायक सहित कई मनरेगा कर्मी मौजूद थे। 
मनरेगाकर्मी की मुख्य मांगे : मनरेगाकर्मियो को स्थाई करण किया जाए, समान काम का समान वेतन, एक तरफ़ा बर्खास्तगी पर रोक व बर्खास्त मनरेगाकर्मियो की पुनः बहाली किया जाए, सेवाकाल में मृत मनरेगाकर्मियो के आश्रितों को नौकरी मुआवजा एवं भविष्य सुरक्षा प्रदान करने व सिमित उपसमाहर्ता परीक्षा में कार्यानुभव के आधार पर बैठने का अवसर प्रदान किया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *