दुलमी प्रखण्ड के हजारों आजसू के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे
दुलमी ।दुलमी प्रखंड के सिरु बुध बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में जेल भरो आंदोलन को लेकर आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार एवं संचालन प्रखण्ड सचिव सुरेश पटेल ने किया। बैठक में जन संग्रह-धन संग्रह एवं जेल भरो आंदोलन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जानकारी देते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा की आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन जेल भरो आंदोलन में दुलमी प्रखण्ड के रजरप्पा थाना में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय नीति नियोजन नीति ,सरना धर्म कोड , बेरोजगारों को रोजगार,झारखंड के संसाधनों का लूट बंद करो, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दो, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों के आबादी के अनुसार आरक्षण दो , पूर्व में जो जातिया अनुसूचित जनजाति में शामिल थी उसे पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करो जैसे अनेकों मांगों को लेकर गिरफ्तारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे l
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो,जिला प्रवक्ता प्रकाश प्रभाकर,पंसस रामकिशुन भोगता, छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल इग्नेश,देवधारी महतो,वरुण महतो,रामवृक्ष महतो,राजेश महतो,वासुदेव महतो, गोविंद महतो,मनोज महतो, अर्जुन महतो,नरेंद्र महतो, विनय महतो,ईश्वर चंद्र ईशा, राजेन्द्र महतो, अनिल तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।

