यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं थी, यह लोकतंत्र, संविधान और देश की आत्मा की रक्षा का संकल्प था:आलोक दूबे
रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि झारखंड की धरती आज फिर इतिहास की साक्षी बनी। “संविधान बचाओ रैली” का सफल आयोजन जनता की जागरूकता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और कांग्रेस के प्रति विश्वास का प्रतीक बन गया। इस ऐतिहासिक रैली के सफल आयोजन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्ता, संजीत यादव, अभिषेक साहू, फिरोज रिजवी मुन्ना,मेहुल दुबे, विशाल सिंह,पप्पू पासवान ने झारखंड की जनमानस, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को दिल से धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, “यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं थी, यह लोकतंत्र, संविधान और देश की आत्मा की रक्षा का संकल्प था। झारखंड की जनता ने आज यह साबित कर दिया कि जब बात संविधान की होती है, तो हर दिल एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करता है।
आलोक कुमार दूबे ने एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि यह रैली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में जन-जन तक संविधान की रक्षा का संदेश लेकर पहुँची है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

