झारखंड भाजपा में बड़े बदलाव की आहट,कई दिग्गज नेताओं को पार्टी से जोड़ने की तैयारी..

रांची: मिशन 2024 की सफलता को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। प्रदेश में लोकसभा की सभी 14सीटों को जीतने के लिए ठोस रणनीति अख्तियार कर रही है। वैसे पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने14सीटों में से 12पर कब्जा जमाया था। इस बार के चुनाव में सभी14सीटों पर कमल खिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
कोल्हान की सीटों पर भाजपा की नजर है। वहां पर पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की गीता कोड़ा ने अपना परचम लहराया था। वैसे कोल्हान क्षेत्र में कोड़ा दंपत्ति की पकड़ मानी जाती है। इसलिए इस बार भाजपा कोड़ा दंपति को अपने पाले में करने में जुटी हुई है। मधु कोड़ा और गीता कोड़ा पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसके अलावा भाजपा से नाराज होकर दूसरे दल में जा चुके वैसे नेताओं को भी पार्टी के अंदर लाने की कवायद चल रही है। इनमे पूर्व मंत्री सरयू राय,निर्दलीय विधायक अमित यादव,पूर्व सांसद राम टहल चौधरी सहित कई ऐसे नेता हैं जो पार्टी से नाराज होकर दूसरी पार्टी में चले गए थे। भाजपा एक एक सीटों पर नफा और नुकसान का आकलन कर रहा है।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव में भी 70प्लस करने की रणनीति बना रही है। यानी विपक्ष मुक्त झारखंड विधानसभा। वैसे भी झारखंड का यह ट्रेंड रहा है कि कोई भी सरकार रिपीट नहीं कर पाती है। चुनाव के बाद उसे विपक्ष में ही बैठना पड़ता है।इसमें आप जनता के लिए कितना भी अच्छा काम क्यों न कर दीजिए।
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन की सरकार को भाजपा ने बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। ईडी अलग परेशान कर रही है। चुनाव के करीब आते आते कुछ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *