रांची के युवाओं ने मनाया अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
रांची : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भाजपा युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर द्वारा मनाया गया।इस अवसर पर युवाओं ने अपने अपने हाथों में अमिताभ बच्चन कि तस्वीर लेकर, केक काटकर, एव एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के उनका 80 वा जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद, मार्गदर्शन के राणा विक्रम सिंह,आकाश राणा ,रवि प्रसाद,समेत कई लोग मौजूद थे।इस अवसर भाजपा कला प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बिग बी अमिताभ बच्चन जी का झारखंड से खास नाता रहा है। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में ब्रेक मशहूर लेखक के ए अब्बास के निर्देशन में बनी फ़िल्म सात हिंदुस्तानी में मिला था। इसमें उन्होंने रांची निवासी शायर अनवर अली का किरदार निभाया था।इस अवसर पर युवाओं ने उनके फ़िल्मों के गानों को गया और नृत्य किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से आरती कुमारी,सबिता कुमारी,सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी,काजल कुमारी,विशाल ,अमन , अभय,आदि कई लोग उपस्थित थे।

