सम्पूर्ण महाराज परिवार द्वारा मां काली की पूजा धूमधाम से मनाया गया ,40 वर्षों से मनाया जाता है यह पूजा
गणादेश,कसमार – संपूर्ण महाराज परिवार द्वारा मां काली की पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काफी धूमधाम से मनाया गया ,विदित हो कि यह पूजा बिगत 40 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है जिसमें संपूर्ण महाराज परिवार श्रद्धा भक्ति से काफी धूमधाम से पूजा को सफल बनाते है ,पंडित सदानंद मुखर्जी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा सम्पन्न करवाया गया ,पूजा उपरांत आधी रात्रि में बकरा बलि देकर मां को खुश किया जाता है और अगले शाम में मां काली का महाराज परिवार के महिलाओं द्वारा श्रृंगार कर पूजा उपरांत मां को अगले वर्ष फिर से आने का न्योता देकर नम्र आंखों से बिदाई कर सिबरान बांध में विसर्जन किया जाता है।पूजा को सफल बनाने में सम्पूर्ण महाराज परिवार शामिल रहते है। जिसमें से अध्यक्ष सूर्यदीप महाराज ( पंकज महाराज ), प्रियांशु महाराज ,निलेश महाराज ,विजय महाराज, त्रिलोचन महाराज,सुखदेव महाराज,चंद्रदीप महाराज,विष्णु महाराज, अमरदीप महाराज,रमेश महाराज,राजकिशोर महाराज , ,राहुल महाराज, निर्मल महाराज विवेक महाराज,विक्रांत महाराज,शीतल महाराज,क्रांति राज महाराज, आदि का महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्ष सूर्यदीप महाराज और प्रियांशु महाराज के अथक मेहनत और अभिभावकों के दिशा निर्देश में पूजा को संपन्न करवाया गया ।



