अजब प्रेम की गजब कहानी, जन्मी बच्ची को अपनाने से किया इन्कार

रांचीः राजधानी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को शादी का झांसा देकर यौण शोषण करता रहा। फिर बच्ची ने जन्म लिया। अब युवक अपनाने से इंकार कर रहा है। इस मसले को लेकर पीड़िता से जितेंद्र कुमार नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब महिला गर्भवती हुई और एक बच्ची को जन्म दी है। अब प्रेमी शादी करने और बच्ची को अपनाने इंकार कर रहा है।

क्या है पूरा मामला
प्रेम प्रसंग के दौरान ही उसकी शादी दूसरी जगह हुई थी। जिससे प्रेमी जितेंद्र ने महिला के पति को प्रेम कहानी बताकर रिश्ता तोड़वा दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सेक्टर 2 स्थित एक राशन दुकान में वह काम करती थी। इसी दौरान सेक्टर 2 निवासी जितेंद्र कुमार से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने क्वार्टर में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती की शादी भागलपुर में हुआ, तो ससुरालवालों को जानकारी होने पर घर लाकर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *