मोहर्रम की नवमी पर सराय मुर्तज़ा अली दरगाह में ताजिया का शांतिपूर्ण जुलूस, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

भागलपुर। मोहर्रम की नवमी के अवसर पर सराय मुर्तज़ा अली दरगाह इमामबाड़े में विभिन्न मोहल्लों से बनाए गए खूबसूरत ताजिए शांति और सौहार्द के माहौल में लाए गए। इस अवसर पर अखाड़े के खलीफा की अगुवाई में धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए ताजिया लाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे।

अखाड़े के खलीफा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे परंपराओं का पालन करते हुए शांतिपूर्वक अपने-अपने स्थानों पर लौट जाएं। जुलूस और भीड़ को व्यवस्थित रखने हेतु सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

सराय मुर्तज़ा अली दरगाह के पास अखाड़े की निगरानी हेतु सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा कैंप लगाया गया था। इस कैंप में संयोजक डॉ. फारूक अली, कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, मीडिया प्रभारी मोहम्मद तकी अहमद जावेद, सह-संयोजक जिनी हमीदी ‘मिंटू’, कलाकार सैयद जया उल हक, मोहम्मद इम्तियाज़, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद काबुल, मोहम्मद मेराजुल और मोहम्मद तबारक अंसारी समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तातारपुर थाना के पदाधिकारी मोहम्मद साबिर, मोहम्मद नईम सहित पुलिस बल के जवान विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रहे। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और मजार कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे आयोजन के दौरान चौकसी बनाए रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन, भाईचारा और धार्मिक सहिष्णुता का माहौल बना रहा, जिसे स्थानीय प्रशासन और आम जनता दोनों ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *