झारखंड तैलीक साहू सभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, झारखंड में तेल घानी बोर्ड के गठन की मांग की

गणादेश ,रांची : झारखंड तैलीक साहू सभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सभा के प्रधान महासचिव मदन कुमार ने किया। उनके साथ युवा अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, रांची जिला अध्यक्ष रोशन कुमार साहू, जिला युवा अध्यक्ष निरंजन साहू और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू मौजूद थे।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से झारखंड में तेल घानी बोर्ड के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि तैलीक साहू समाज पारंपरिक रूप से तेल उत्पादन एवं व्यापार से जुड़ा रहा है, लेकिन आधुनिक तकनीक और सरकारी सहयोग के अभाव में यह परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। तेल घानी बोर्ड के गठन से न केवल पारंपरिक उद्योग को नया जीवन मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सभा ने राज्यपाल से आग्रह किया कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करे और तेल घानी उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष नीति बनाए। इससे न केवल तैलीक साहू समाज की आर्थिक स्थिति सशक्त होगी, बल्कि राज्य के ग्रामीण अर्थतंत्र को भी मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह पहल झारखंड के पारंपरिक उद्यमों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *