अपराधियों ने जैप के जवान को मारी गोली, मौत
साहिबगंज: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि साहेबगंज में जैप नौ के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। जैप नौ के जवान की पहचान गुड्डू ओझा के रूप में की गई है। गोली लगने के बाद गुड्डू ओझा को हॉस्पीटल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हॉस्पीटल में तोड़फोड़ भी की। सड़क भी जाम कर दिया गया। गुड्डू ओझा नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक जवान गुड्डू ओझा ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर जा रहे थे. पूर्वी फाटक के समीप रंगोली रेस्टोरेंट के पास जब वे पहुंचे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनको गोली मार दी.

