कोरोनाकाल में निजी स्कूलों की विश्वसनीयता और बढ़ी

रांची :प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे और उपाध्याय लाल किशोर नाथ शाहदेव ने रांची के न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल पिठोरिया बुड़ीबागी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं दसवीं कक्षा के बच्चों के फेयरवेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में निजी स्कूलों की विश्वसनीयता और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे संक्रमण काल में निजी स्कूलों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी गई वह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है हालांकि इस दौरान इंटरनेट की सुविधा और मोबाइल के अभाव में और कई कारणों से बच्चों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा इसके बावजूद बच्चों के अभिभावकों के प्रयास से 2 वर्षों तक काफी हद तक पठन-पाठन के नुकसान की भरपाई को पूरा किया जा सका।
पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अभिभावक प्रोत्साहित करें खासकर लड़कियों के साथ भी कोई भेदभाव नहीं करें। आज बच्चियां भी हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर देश और राज्य का नाम रोशन कर रही है।इस मौके पर पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, राँची महानगर अध्यक्ष डा.सुषमा केरकेट्टा,मांडर स्कूल के संचालक रामजी साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अलताफ अंसारी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल के प्राचार्य रशीद अंसारी ने सम्मानित किया। समारोह के दौरान कई बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *