दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता बंगीय सांस्कृतिक परिषद का समापन

रांची: जिला मलखंब संघ एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय, धुर्वा में सम्पन्न हो गया । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी श्रीमती नीलम चौधरी , विशिष्ट अतिथि प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्थान पिठोरिया बाढू रांची की संचालिका बी.के. राजमती दीदी ,बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सचिव सजल बनर्जी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) के संयोजक आशुतोष द्विवेदी , समाजसेवी उर्मिला देवी, झारखंड की बॉक्सिंग के मुख्य प्रशिक्षक सुदामा वर्मा, मलखंब संघ के कोषाध्यक्ष चंद्रकांत लाल , खेलप्रेमी अमित कुमार ने संयुक्त रुप से ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर खेलप्रेमी अंशु कुमार , राजेन्द्र कुमार , हरेंद्र सिंह ,मंगरू उरांव,सोमारी उरांव एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस अवसर पर खेलों इंडिया मलखंब व्यायाम शाला , रांची केन्द्र के खिलाडिय़ों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत भाषण एवं मंच का संचालन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने किया। इस अवसर चार आयु वर्गों ( 12/14/18 एवं 18 वर्ष से अधिक)में आयोजित हुई। बालक वर्ग में पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब, रोप मलखंब एवं पिरामिड एवं बालिका वर्ग में रोप मलखंब, पोल मलखंब, पिरामिड की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला बालक – बालिका टीम का चयन किया गया।
आज का परिणाम इस प्रकार हैं:-

अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग रोप मलखंब:-

  1. आरूषी कुमारी
  2. कावेरी कुमारी
  3. अंशु कुमारी -1
  4. अंशु कुमारी -2

रोप मलखंब 16 वर्ष बालिका

  1. प्रीति कुमारी
  2. रिया कुमारी
    3.साक्षी कुमारी
    4.रिया बड़ाइक

अंडर -18 वर्ष बालिका वर्ग पोल मलखंब:-

  1. अनुशिखा कुमारी
  2. खुशी कुमारी
  3. सिम्पी कुमारी

18 वर्ष से ऊपर बालिका वर्ग:-

  1. महिमा कुमारी
  2. कुमकुम कुमारी
  3. अमीशा कुमारी

अंडर -12 वर्ष बालक वर्ग पोल मलखंब:-

  1. सत्यवीर कुमार
  2. आयुश नायक
  3. रणबीर कुमार
  4. प्रिंस कुमार

अंडर -14 वर्ष बालक पोल मलखंब:-

  1. शनि कुमार
  2. अभिषेक उरांव
  3. पिंटू कुमार
  4. शिवा कुमार

अंडर -18 वर्ष बालक पोल मलखंब:-

  1. रॉकी कुमार
  2. जितेश कुमार
  3. राकेश कुमार

18 वर्ष से ऊपर बालक पोल मलखंब :-

  1. संजय कुमार
  2. कौशल कुमार
  3. आकाश कुमार
    चैम्पियन ऑफ चैंपियन बालक वर्ग में सन्नी कुमार , बालिका वर्ग में अनुशिखा कुमारी ।
    प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विवेक कुमार , कौशल कुमार, इस्तियाक अंसारी, संजय कुमार, हरि शंकर , रॉकी कुमार ,जितेश कुमार , विक्की साहनी, राकेश नायक ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *