निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक

खूँटी: निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में संचालित अभियान के तहत सोमवार को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, खूँटी द्वारा जिले के प्रमुख बाजार हाट क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को नशीले एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में विभागीय प्रचार दल द्वारा जनमानस को प्रभावी संदेश देने हेतु प्रेरक संवादों एवं दृश्यात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया गया कि नशीले पदार्थ न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि सामाजिक व पारिवारिक जीवन को भी बर्बाद कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच नशा मुक्ति से संबंधित पेम्पलेट का वितरण भी किया गया तथा युवाओं से अपील की गई कि वे स्वयं को एवं अपने आस-पास के लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रखें और एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *